बहरैन के विपक्षी दल अलवेफ़ाक़ के नेता अली सलमान ने कहा है कि सरकार से वार्ता करना व्यर्थ है।शैख़ अली सलमान ने कहा कि उनकी पार्टी वार्ता को निरर्थक देखकर उससे अलग हो गई। उन्होंने कहा कि वार्ता राष्ट्रीय स्तर की नहीं है बल्कि सरकार से जुड़े हुए कुछ गुटों के बीच होने वाली बातचीत है। अली सलमान ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय संवाद के नाम पर अपने समर्थक गुटों को एकत्रित करके वस्तुतः अपने अत्याचारों का औचित्य दर्शाने का प्रयास कर रही है। .....166